फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIOS office Worker died in Accident

ट्रक की चपेट में आकर अनुचर की मौत, एक अन्य गंभीर

Sun, 15 May 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
DIOS office Worker died in Accident
डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

बस्ती। फोरलेन से सटे कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन फ्लाईओवर के बगल से निकली साइड लेन पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की चपेट से पैदल जा रहे 45 वर्षीय डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी की मौत हो गई। उसी ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार कोतवाली के हवेली खास निवासी राजकुमार पांडेय डीआईओएस कार्यालय में अनुचर पद पर कार्यरत थे। इन दिनों पर कैप्टन नगर के एक विद्यालय में संबद्ध थे। शनिवार को दोपहर मूड़घाट बड़ेवन सर्विस लेन पर पैदल ही कहीं जा रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार हवेली खास निवासी अजय दुबे अपने साथ बारह वर्षीय भतीजे उज्ज्वल को लेकर गुजर रहे थे। सामने से आए ट्रक ने पैदल जा रहे राजकुमार को कुचल दिया। साथ ही बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में राजकुमार व उज्ज्वल को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उज्ज्वल की हालत नाजुक देख उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस दल सिंगार यादव ने शोक प्रकट करते हुए बताया कि अनुचर के परिवार की यथोचित मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed