{"_id":"67a8e50392fc24a39304d7cc","slug":"dig-inspected-bhadreshwarnath-temple-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131757-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीआईजी ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीआईजी ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण
Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। महाशिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर लगने वाले विशाल मेले की तैयारी शुरू हो गई है। डीआईजी दिनेश कुमार पी. के निर्देश पर रविवार को एएसपी ओपी सिंह, कोतवाल डीपी सिंह के साथ भद्रेश्वरनाथ पहुंचे। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, जलाभिषेक की व्यवस्था के साथ दुकानों के लिए स्थान का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी से आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बातचीत की गई।
महाशिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाधाम, बरवाधाम, करड़खास, तिलकपुर, देवरिया माफी, गिरिनागधाम सहित अन्य शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया जाता है। मंदिरों पर विशाल मेला लगता है। समुचित व्यवस्था न होने से शिवभक्तों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महाशिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ धाम आदि मंदिराें पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ ही साफ-सफाई आदि का प्रबंध किया जा रहा है। संवाद