फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dharna against the suspension of Village Development Officer

Basti News: ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के विरोध में धरना

Tue, 28 Oct 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Dharna against the suspension of Village Development Officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिक चन्द। विकास खंड साऊंघाट में तैनात ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव के निलंबन से नाराज ग्राम सचिवों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्राम सचिवों ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश वापस लिए जाने की मांग की।
जिला विकास अधिकारी अजय कुमार द्वारा 24 अक्तूबर को ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका यादव को निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी/ ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति, साऊंघाट की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी सचिवों ने निलंबन को एकतरफा और मनोबल गिराने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले उसका पक्ष सुना जाना आवश्यक है। बिना सुनवाई के किया गया निलंबन न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाली है, इससे कार्य क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता, तब तक ग्राम सचिव धरना जारी रखेंगे। धरना स्थल पर यशवर्धन, सुशील कुमार, अजय कुमार, श्वेता त्रिपाठी, राकेश पांडेय, संजू कुमारी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार गौतम और रणविजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्राम सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed