{"_id":"67324d488cdc4fb27108223c","slug":"devotthan-ekadashi-today-in-trisparshi-yoga-hustle-and-bustle-in-the-market-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127116-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: त्रिस्पर्शी योग में देवोत्थान एकादशी आज, बाजार में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: त्रिस्पर्शी योग में देवोत्थान एकादशी आज, बाजार में चहल-पहल
Tue, 12 Nov 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
निर्बाध लग्न की वजह से आज सौ से अधिक विवाह होने का अनुमान
17 जुलाई को शुरू हुआ था चतुर्मास, 118 दिन बाद खत्म होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर आज चार महीने बाद त्रिस्पर्शी योग में भगवान विष्णु योग निंद्रा से जागेंगे। साथ ही, मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो जाएगा। तुलसी शालिग्राम विवाह के साथ पहले दिन ही निर्बाध लग्न की वजह से सौ से अधिक शादियां होंगी। देवोत्थन एकादशी को लेकर बाजार में सोमवार को दिन भर गहमागहमी रही।
खासकर शकरकंद, सिंघाड़ा और गन्ना खरीदने वालों की होड़ लगी रही। 30 रुपये पीस गन्ना, 25 से 30 रुपये किलो सिंघाड़ा और 30 से 40 रुपये किलो तक शकरकंद बिका। तमाम किसानों ने खुद ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाकर बेचते देखे गए। मुंडेरवा क्षेत्र से आए एक किसान ने बताया कि एकादशी के लिए बिक रहे गन्ने का भाव अच्छा मिल रहा है।
इस बार 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी से मांगलिक कार्य रुके थे। 118 दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी 12 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन होगा। 15 दिसंबर से खरमास पर ब्रेक जरूर लगाएगा। मगर, इससे पहले ज्योतिषियों के अनुसार 13 दिन मुहूर्त मिलेंगे। इसके बाद मकर संक्रांति के बाद फिर सहालग की धूम रहेगी। फरवरी 2025 से दोबारा मांगलिक कार्यों के लिए लग्न मिलने लगेंगे। त्योहारों की समाप्ति के बाद लग्न के इंतजार में दुकानदार भी थे।
विज्ञापन
...
शहर के होटल, बरात घर फुल
शादी-व्याह के लिए शहर के सभी होटल व बरात घर बुक हो चुके हैं। जिनके रिश्ते देरी से तय हुए, हैं, वे टेंट व कैटर्स वालों के चक्कर काट रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक, बरात घर छह माह पहले बुक हो चुके थे। अब लोग बैंक्वेट हाॅल संचालकों के चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने टेंट हाउस, कैटर्स, बैंड बाजा और डीजे बुक कराए हैं। संभावना है कि घर के आसपास खाली मैदान, सड़क या फिर पार्कों में शादी की रस्म पूरी होगी। होटल कारोबारी आरके पांडेय के मुताबिक, छह माह से छाई मंदी अब दूर होने की उम्मीद है। कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए शहर के सभी होटल, बरात घर संचालक तत्पर हैं। उधर, बैंड बाजा, डीजे, बग्घी सहालग के लिए बुक हैं।
...
दिसंबर तक 11 मुहूर्त
नवंबर में 12 तारीख के बाद कुल 11 विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 12, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 28 और 29 नवंबर को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इन मुहूर्तों में विवाह संपन्न किए जा सकते हैं। हालांकि, दिसंबर माह में विवाह के लिए ज्यादा मुहूर्त नहीं हैं। दिसंबर में विवाह का आखिरी मुहूर्त 14 दिसंबर को होगा। इसके अलावा इस माह में विवाह के लिए चार तिथियां हैं। 04, 05, 09, 10 और 14 दिसंबर को ही विवाह के मुहूर्त हैं।