फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Development works worth Rs 12 crore approved in the meeting

Basti News: बैठक में 12 करोड़ के विकास कार्यों पर मुहर

Fri, 27 Feb 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development works worth Rs 12 crore approved in the meeting
नगर पंचायत बोर्ड बैठक को संबो​धित करती चेयरमेन सोनमति चौधरी स्रोत नगर पंचायत कार्यालय
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष की बजट पर चर्चा के साथ ही खेल का मैदान, पार्क, मार्केट, सड़क, नाली, विवाह घर आदि के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव सदन में रखा गया, जो ध्वनिमत से प्रस्ताव पास हुआ। वहीं, सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं भी सदन में बताते हुए निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि गनेशपुर में आमजन के लिए वह सभी कार्य कराए जाएंगे जो पूर्व में प्रस्तावित किया गया था। उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता में है। बैठक में सभी वार्ड में पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ एवं नई टंकी का निर्माण किया जाएगा। निकाय की आय के लिए तालाब नीलामी, दुकान लाइसेंस, भवन मानचित्र हाउस टैक्स आदि से धन अर्जित किए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ईओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आए हैं उसे धनराशि प्राप्त होते ही पूरा कराया जाएगा। बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हा प्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूक, सुमन, गणेश कुमार, शिव नरायन, दुर्गेश, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार आदि ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखा और विकास कार्य कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक संपन्न कराने में दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज, सुधीर आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed