Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite special trains, passengers continue to face difficulties.

Basti News: स्पेशल ट्रेनों के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें बरकरार

Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Despite special trains, passengers continue to face difficulties.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री संवाद - फोटो : samvad
पुरानी बस्ती। त्योहार पर घर लौटने की उम्मीद में स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी ने बेहाल कर दिया है। रेलवे की ओर से अप-डाउन मिलाकर 34 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किए जाने के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। महानगरों से बस्ती आने वाली ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूर्णिया कोर्ट स्पेशल आठ घंटे विलंब से पहुंची तो यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों की देरी और यात्रियों की भीड़ के बीच स्टेशन पर अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। त्योहारी सीजन में महानगरों से घर लौटने वालों की संख्या बढ़ने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म पर बैठे और खड़े नजर आए। वहीं, ट्रेनों के पहुंचने पर भीड़ के चलते चढ़ने-उतरने में भी यात्रियों को परेशानी हुई।
हालात को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर मुस्तैद रहे। अनाउंसमेंट के जरिये यात्रियों से व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की अपील की जाती रही। पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ाने-उतारने में जुटे रहे। महानगरों से बस्ती आने वाली 14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 04406 मानसी फेस्टिवल स्पेशल तीन घंटे, 15562 अमृत भारत स्पेशल तीन घंटे, 01415 गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल तीन घंटे और 05580 पूर्णिया कोर्ट स्पेशल आठ घंटे की देरी से पहुंची। यात्रियों को अपनी यात्रा पूरी करने में तय समय से काफी अधिक वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बस्ती होकर महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही लेकिन यहां भी समयबद्ध संचालन की स्थिति बेहतर नहीं रही। 01405 शाहपुर-बस्ती फेस्टिवल स्पेशल एक घंटे, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे और 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान महानगरों से आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed