फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Descended people of faith to plunge

आस्था की डुबकी को उमड़े लोग

Mon, 14 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 14 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Descended people of faith to plunge
कुदरहा में सरयू नदी के नौरही घाट पर स्नान करते श्रद्धालु ।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र सरयू में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। नौरहनी घाट पर सोमवार को भोर से ही स्नान के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। फिर पुण्य और मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने अन्न और गौदान किया। पूजा अर्चना के बाद लोगों ने तट पर लगे मेले में खरीददारी की । तट पर अखंड हरि कीर्तन और भंडारों से माहौल भक्तिमय  हो गया। कीर्तन पूर्ण होने के बाद लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन

 
प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू  के नौरहनी घाट पर मेला लगता है, जिसमें खलीलाबाद, मुन्डेरवा, महादेवा, महसों,लालगंज सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालु आते हैं। सोमवार को प्रात: तीन बजे से ही पूर्णिमा पर स्नान करने  के लिए लोगों का ताता लग गया। कटान के चलते इस बार स्नान के लिए नौरहनी पर तीन और पिपरपांती में एक स्थान पर लोगों ने डुबकी लगाई। परसांव के पंडित सुशील मिश्र का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा पर  स्नान का विशेष महत्व है, स्नान के बाद अन्न और गौदान से पाप का नाश होता  है और पुण्य का उदय होता है। प्रात: से स्नान शुरु हुआ, जो देर शाम  तक चलता रहा।
विज्ञापन


नौरहनी घाट पर लगे मेले में बच्चों ने खिलौनों की खरीददारी की। महिलाओं ने घर गृहस्थी से जुड़े सामान खरीदे। इसके अलावा सौंदर्य  प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। खेती किसानी के सहायक  सामग्री खरीदने के लिए भीड़ लगी रही । नौरहनी घाट पर लगने वाला मेला दो थाना क्षेत्रों में  बंटा है। स्नान स्थल और मेला कलवारी थाना क्षेत्र में आता है, वहीं कुदरहा से  मेला तक पहुचने वाला क्षेत्र लालगंज थाना क्षेत्र में आता है। कलवारी पुलिस तो अपने  क्षेत्र में चौकस दिखी लेकिन लालगंज थाने की उपस्थिति नदारद रही जिससे लोग  जगह जगह जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed