फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deputation period ends, PO DUDA does not return to original post

Basti News: प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त, मूल पद पर नहीं लौटीं पीओ डूडा

Thu, 02 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Deputation period ends, PO DUDA does not return to original post
बस्ती। नगरीय विकास अभिकरण बस्ती में तैनात परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह अपने मूल पद पर ज्वाइन नहीं कर रही हैं। इनके पास सिद्धार्थनगर में भी डूडा का चार्ज था, जिसे वहां के डीएम ने हटा दिया है। इनकी तैनाती स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर हुई थी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने सुनीता सिंह की तैनाती चार अगस्त 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में की है, इसके बाद भी यह ज्वाइन नहीं कर रही हैं। राज्य नगरीय विकास अभिकरण यानी सूडा के निदेशक अपूर्वा दूबे ने बस्ती और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि सुनीता सिंह की 28 जुलाई को प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी हो चुकी है, ऐसे में अभिकरण से प्रतिनियुक्ति समाप्त की जाती है। इस आदेश के क्रम में सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. गणपति आर ने 29 जुलाई 2025 को पीओ डूडा सुनीता सिंह का प्रभार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर नीरज कुमार अग्रवाल को सौंप दिया है। जबकि बस्ती में अभी वह पीओ डूडा के रूप में कार्य कर रही हैं। जिसे लेकर सीएमओ ने अपने चार अगस्त को लिखे पत्र में कहा है कि इनकी तैनाती कप्तानगंज सीएचसी में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के पद पर की गई है। योगदान की सूचना सीएचसी अधीक्षक कप्तानगंज को देने को कहा है। इस मामले में जिलाधिकारी बस्ती रविश गुप्ता ने कहा कि शासन से पीओ डूडा के पद पर स्थाई तैनाती होनी है। फिलहाल अनुभव के आधार पर सुनीता सिंह को पीओ डूडा को प्रभार दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed