फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Depressed elderly man commits suicide by hanging from pool

Basti News: अवसादग्रस्त अधेड़ ने कुंडे से लटककर दे दी जान

Tue, 30 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Depressed elderly man commits suicide by hanging from pool
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के खीरीयहवां गांव में सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे 55 वर्षीय व्यक्ति का कमरे में छत के कुंडे से लटका शव पाया गया। उनकी बेटी घर की साफ-सफाई के बाद जब आगे वाले कमरे में गई तो पिता को छत के कुंडे से लटका देख चीखन-चिल्लाने लगी। गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे। इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5:30 बजे परशुराम (55) रोज की तरह ही सुबह उठे और घर के बाहर बरामदे में बैठ गए। परिवार में बड़ा बेटा संदीप ( 23 ) दो महीने पहले ही कमाने के लिए मुंबई गए थे। घर पर मौजूद छोटा बेटा रंजीत ( 17) अपनी माता के साथ कृषि कार्य के लिए खेत में चला गया। घर पर मौजूद बेटी पुष्पा ने घर की साफ-सफाई कर रही थी। सफाई करते हुए जब आगे वाले कमरे में गई तो पिता को छत के कुंंडे से लटका देख उसके होश उड़ गए। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिवार तथा पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। इसकी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

----
10 वर्षों से अवसाद में थे परशुराम
- गांव के लोगों का कहना है कि दस वर्षों से परशुराम मानसिक रोगी थे। इनका इलाज गोरखपुर से चल रहा था। उनके इलाज के लिए परशुराम का खेत तक बिक गया था। आर्थिक तंगी के कारण भी वह अवसाद में रहते थे। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed