फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Departure of old, new reception

पुराने साल की विदाई, नए का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Departure of old, new reception
धमाल मचाते लोग - फोटो : फाइल फोटो
 नूतन वर्ष के स्वागत का दौर शनिवार की शाम से ही शुरू हो गया। देरशाम तक शहर के विभिन्न हिस्सों में नए साल के स्वागत की पार्टियां शुरू हो गई। लोग अपने अपने तरीके से नए साल का स्वागत करने में जुटे थे। उपहारों, फूलों के गुलदस्ते और मिठाई देकर लोगों को नए साल की बधाई दी गई।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से ही नव वर्ष 2017 के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। नए साल का स्वागत हर कोई अपने अपने तरीके से करने के लिए बेताब दिखे। कोई पार्टी देकर तो कोई अपने मित्र को उपहार देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दे रहा था। शहर में सुबह से ही फूलों की दुकानें सज गई थी। इनमें विभिन्न प्रकार के फूलों को सजाकर रखा गया था। फूलों के गुलदस्तों (बुके) तैयार कर बेचे जा रहे थे। वहीं उपहारों और मिठाई की दुकानों पर भी चहल पहल रही। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय और नजदीकी लोगों को लिए उपहार खरीदे। स्कूली बच्चे तो सुबह से ही एक दूसरे को एडवांस में बधाई दे रहे थे। वहीं युवा वर्ग होटल, रेस्टोरेंट आदि में पार्टी देकर नव वर्ष को यादगार बना रहा था। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होटलों और रेस्टोरेंट में चहल पहल बढ़ गई। लोग दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए होटल पहुंचे थे। बच्चों को मनपसंद डिश के साथ होटल में नए साल के स्वागत की खुशियों को सेलीब्रेट करने में अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। 
विज्ञापन

नाचे, झूमें और बोलेे हैप्पी न्यू ईयर
बीत रहे साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात शहर के होटल और रेस्टोरेंट पूरी तरह गुलजार रहे। बिजली की रंग बिरंगी झालरों, गुब्बारों और फूलों के जरिए आकर्षक ढंग से सजाए गए होटलों और रेस्टोरेंट में जश्न का दौर शुरू हुआ तो लोग अपने आपको रोक नहीं पाए। नाचा गाया और रात के 12 बजते ही हर किसी के मुंह से हैप्पी न्यू ईयर के बोल फूट पड़े। शहर के पार्कों में भी नये साल का जश्न मनाने के लिए लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैसेज और फोन से बधाई दी
नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों ने मोबाइल फोन से मैसेज, ह्वाट्स ऐप और फेस बुक आदि का भी इस्तेमाल किया। यूं तो मोबाइल से न्यू ईयर के मैसेज दो दिन पहले से ही लोगों ने एडवांस में देना शुरू कर दिया था, मगर शनिवार की शाम से ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मोबाइल के जरिए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में नाौजवानों ने फेसबुक के जरिए अपने साथियों को न्यू ईयर की शुभकामना दी। कुछ लोगों ने तो जैसे ही रात में घड़ी की सुईयों ने 12 बजाया तो फोन कर अपने प्रिय को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रमों पर रही पुलिस की नजर
नव वर्ष के स्वागत समारोहों पर पुलिस की नजर रही। शहर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस मुस्तैद दिखी। पुलिसकर्मी सादे वर्दी में भी नजर आए। सार्वजनिक स्थलों औैर होटलों व रेस्टोरेंट के निकट पुलिस पिकेट तैयार खड़ी मिली। सीओ सिटी एसएन सिंह, कोतवाल कपिलमुनि सिंह और एसओ पुरानी बस्ती सुधीर कुमार सिंह रात में गश्त करते नजर आए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि नववर्ष के कार्यक्रमों पर पुलिस की पूरी नजर रही। कहीं कोई अप्रिय घटना न हो उसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे।

अफसरों ने दी नये वर्ष की बधाई
बस्ती। कमिश्नर दिनेश कुमार  सिंह, डीआईजी लक्ष्मी नारायण, डीएम नरेन्द्र सिंह पटेल, एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद वासियों को नववर्ष की  शुभकामनाएं दी है। डीएम  श्री पटेल ने जनपद के समस्त नागरिकों, पत्रकारों, साहित्यकारों को नये साल  की बधाई देते हुए जनपद के चौमुखी विकास में नये उत्साह के साथ सहभागिता की  अपील की है।
0000000000
सात को विकास कार्यो मंडलीय समीक्षा
 बस्ती। संयुक्त विकास आयुक्त वीपी पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि सात जनवरी को 11 बजे से कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता  मे मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय सभागार  (नवीन भवन) में आयोजित की गई है।

---------------------
मंडलीय बैठक 11 को
बस्ती। अपर आयुक्त (प्रशासन) राजाराम ने बताया कि मण्डल  स्तरीय टास्क फोर्स में कर एवं करेत्तर से संबंधित विभागों की बैठक 11 जनवरी को 12.15 बजे आयुक्त कैम्प कार्यालय में आहूत  की गई है।
सोहन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed