{"_id":"6954230b39c2339ef50a1f07","slug":"departments-eye-on-adulterated-cakes-basti-news-c-207-1-bst1005-150347-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मिलावटी केक पर विभाग की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मिलावटी केक पर विभाग की नजर
विज्ञापन
शहर के गांधीनगर में एक बेकर्स निर्माण इकाई पर जांच करते एफएसओ अजय श्रीवास्तव स्रोत विभाग
- फोटो : घोटाले की जांच के दौरान मिट्टी खोदवाते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नए साल पर केक और मिठाइयों में मिलावट के अंदेशा के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। अधिकारियों ने बेकरी और रेस्टोरेंट की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण के दाैरान सात प्रतिष्ठानों पर खामियां मिलने परी नोटिस जारी किया गया है।
नववर्ष के मौके पर करीब सात से आठ क्विंटल केक की खपत का अनुमान है। बाजार में बिक रही मिठाइयों और बेकरी के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर अभी से टीम निगरानी बढ़ा दी है। सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्लास्टिक कांप्लेक्स में दो बेकर्स के निर्माण इकाई का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य कमियों में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। कप्तानगंज में दो बेकर्स के निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया व खाद्य पदार्थ के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। खामियों पर नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका व सदर क्षेत्र में तीन बेकर्स पर औचक निरीक्षण में सफाई में लापरवाही और निर्माण में खामियां मिलने पर नोटिस दिया गया है।
नपा क्षेत्र में एक बेकर्स के यहां निरीक्षण में संदेह पर एक केक का नमूना संग्रहीत किया गया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार, दिनेश पटेल, अंकिता की टीम निगरानी में है। संवाद