फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration on the problem of water logging

पानी जमाव की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on the problem of water logging
जलभराव की समस्या पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बदहाल हो चुका है चरकैला-गोसैसीपुर मार्ग
शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट। कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के चरकैला-गोसैसीपुर मार्ग टूट चुका है। चरकैला बाजार में जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मार्ग उच्चीकरण करते हुए निर्माण कराने की मांग की है।
सड़क में गड्ढे होने के कारण चरकैला बाजार के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। यह मार्ग गोसैसीपुर, गंगापुर, महुआपार कला आदि जगहों तक जाता है। बारिश के मौसम में मार्ग में घुटनेभर पानी लग जाता है। मार्ग में जलभराव की समस्या का स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। फिर भी हालात जस के तस हैं। प्रदर्शनकारी प्रेमप्रकाश चौधरी, शमशेर हसन, निजाम, अजय अग्रहरी, हयात मोहम्मद, इश्तियाक अहमद, आशिया खातून, जमीरूल हसन, मोहम्मद आसिम, फरहान खान, शादाब और नावेद आदि ने बताया कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं दिलाया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

खराब हो चुका है जिनवां-रामनगर मार्ग
सोनहा। जिनवां-रामनगर मार्ग पर बासापार-जिनवां के बीच सड़क टूट चुकी है। जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय निवासी महेंद्र प्रजापति, जमुना यादव, राजेश मौर्य और शीतला प्रसाद आदि ने बताया मार्ग निर्माण के लिए कई बार शिकायत की गई। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जिनवां-रामनगर मार्ग खराब होने की जानकारी है। प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बजट मिलते ही निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed