फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demonstration of villagers at SP office

Basti News: ग्रामीणों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 22 Oct 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 22 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers at SP office
राजकुमार की आत्महत्या में केस दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उसके परिवार व गांव के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव के युवक की आत्महत्या के मामले में सोमवार को परिवार के लोगों ने गांव के अन्य लोगों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
40 से 50 की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों ने मांग की कि जिन लोगों ने चौराहे पर सिगरेट पिलाने की बात पर पिटाई की थी, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मामले की सीओ रुधौली से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मृतक राजकुमार की मां सीमा देवी का कहना है कि उनका बेटा राजकुमार 14 अक्तूबर की शाम को जिभियांव चौराहे पर गया था। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बेटे से सिगरेट पिलाने के लिए कहा। उसने कहा कि मैं सिगरेट न पीता हूं न ही पिलाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वे लोग आग बबूला होकर बेटे को जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली देने लगे। आरोप है कि उसकी पिटाई की गई। आरोपियों ने फोन कर अपने 10 अन्य साथियों को भी बुला लिया।
सीमा देवी के मुताबिक, घटना की सूचना पर वह खुद मौके पर पहुंची और उन लोगों से बेटे को छोड़ देने की विनीत की। मगर, वे लोग नहीं माने और उसे अपमानित करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। तमाम लोग मौके पर जुट गए और बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बची। घटना से राजकुमार ने खुद को अपमानित महसूस किया तथा अवसाद में आ गया। उसी रात करीब आठ बजे कमरे के अंदर जाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

बसपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री कल्पनाथ ने कहा कि मामला गंभीर है। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी को पत्र देते समय मुख्य रूप से मंजू देवी, माया देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी, सीमा देवी, उर्मिला गौतम, सुनीता गौतम, माधुरी देवी आदि शामिल रहीं।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed