{"_id":"6876b0562509d677990772b5","slug":"demonstration-held-to-complete-road-construction-basti-news-c-207-1-bst1004-140166-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 16 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजगंल ग्राम के बारहछत्तर धाम को जोड़ने वाली सड़क पर दो सौ मीटर निर्माण न होने से परेशान प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, साड़ीकल्प के श्रीराम पांडेय, घुरहूपुर के सतंप्रकाश सिंह, ग्रामीण अरविंद यादव, ध्रुव पांउेय, रामराज, कृष्ण मणि तिवारी, हिमालय यादव, गंगाराम, राम चंदर, बारहछत्तर सुकरौली संपर्क मार्ग पर प्रदर्शन किया। चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि बारहछत्तर पुल को जोड़ने वाली अजगैवाजंगल सुकरौली संपर्क का चयन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हुआ था। बारहछत्तर सुकरौली संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा हो गया परंतु पुल से दो सौ मीटर तक निर्माण नहीं हुआ। विभागीय अधिकारियों से कई बार कहा गया पर निर्माण पूरा नहीं किया गया। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान श्रीराम पांडेय ने कहा यदि इसका निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।