{"_id":"678302541860491a730b8e03","slug":"demand-to-take-possession-of-deeded-land-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130294-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बैनामा शुदा जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बैनामा शुदा जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग
Sun, 12 Jan 2025 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। समाधान दिवस पर नगर थाना क्षेत्र के कचूरे निवासी तीन महिलाओं ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र देकर बैनामा शुदा जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है।
सुभावती व अन्य ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पहले खरीदी गई बैनामा शुदा जमीन पर कलवारी थाना क्षेत्र के रजपुरवा के कुछ लोग कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। जबकि उक्त जमीन का खारिज दाखिल भी हो चुका है। गांव की सीता पत्नी राम अवतार ने बैनामा कराया है। उक्त जमीन हम लोगों के नाम दाखिल खारिज का आदेश भी चुका है। प्रार्थनापत्र में पैमाइश कर कब्जा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है। यदि बैनामा शुदा जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है तो यह गंभीर प्रकरण है। हल्का लेखपाल को मौके पर मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद