फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to stop forcibly installing Tazia

Basti News: जबरन ताजिया स्थापित करने से रोकने की मांग

Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 26 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop forcibly installing Tazia
हर्रैया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के साथ अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मनोज प्रकाश को सौंपा। परशुरामपुर बाजार में एक हिंदू के घर में जबरन ताजिया स्थापित किए जाने से रोकने की मांग की। विहिप ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के साथ दर्जनों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि परशुरामपुर बाजार में विजय विश्वकर्मा के घर में जबरदस्ती ताजिया की स्थापना कराई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इसे रोकने की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध ढंग से हो रहे धार्मिक स्थल के निर्माण पर नजर रखकर कार्रवाई करने व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन कर मस्जिदों पर अधिक डेसिबल के ध्वनि विस्तारक यंत्रों को लगाकर किए जा रहे ध्वनि प्रदूषण को बंद करवाने की मांग की है। बजरंग दल के संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि किसी भी हिंदू का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed