{"_id":"68acc794b42b137d880880f7","slug":"demand-for-improvement-in-digital-crop-survey-scheme-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142611-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिजिटल क्राॅप सर्वे योजना में सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिजिटल क्राॅप सर्वे योजना में सुधार की मांग
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। डिजिटल क्राॅप सर्वे योजना में सुधार के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि डिजिटल क्राॅप सर्वे के लिए कृषि विभाग को उत्तरदायी बनाया गया है जबकि कार्य की प्रकृति राजस्व विभाग के अंतर्गत लेखपालों के अनुरूप है। इस कारण योजना की प्रगति एवं कृषकों को पीएम किसान निधि के साथ विभागीय योजनाओं के लाभ में अनावश्यक रूप से विलंब होता है। कृषि विभाग के कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ता है। इसे व्यावहारिक बनाया जाए।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि डिजिटल क्रऍप सर्वे में आ रही व्यावहारिक बाधाओं को दूर कराने पर जोर दिया। परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि नीतिगत निर्णय के लिए शासन स्तर पर पत्राचार कर समस्याओं का हल निकाला जाए।
विज्ञापन
इस दौरान अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के मंत्री दिलीप चौधरी मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय वर्मा, मंडल मंत्री सूरज वर्मा, मंडल संगठन मंत्री दीनानाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।