फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delegation of SP MLAs reached Mohit's house

Basti News: सपा विधायकों का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मोहित के घर

Wed, 24 Jul 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 24 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Delegation of SP MLAs reached Mohit's house
मोहित यादव की मां और परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल।
विधायक बोले- न्याय मिलने तक जारी रहेगा सपा का संघर्ष
विज्ञापन

सपा मुखिया को सौँपी जायेगी रिपोर्ट : राममूर्ति वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मोहित यादव के अपहरण और हत्या मामले में मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के विधायकों समेत आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल उसके घर पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष महेद्रनाथ यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा, विधायक सैय्यदा खातून सहित आठ सदस्यों ने लालगंज क्षेत्र के सुकरौली पहुंचकर मोहित की मां और परिजनों से मिलकर भरोसा दिलाया कि पार्टी इस मामले में हर स्तर पर सहयोग कर न्याय दिलाएगी।

मोहित के घर से लौटने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक राममूर्ति वर्मा कहा कि शासन-प्रशासन की भूमिका मोहित यादव हत्याकांड को लेकर संदिग्ध है। अब तक संबंधित थाने के जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आशंका व्यक्त की कि मामले में लीपापोती की जा रही है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। हत्या जैसे दुर्भाग्यपूर्ण मामले में भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जगह राजनीतिक दबाव में कुचक्र किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव और डॉ. विधायक संग्राम यादव ने बताया कि अपहरण के बाद यदि पुलिस तत्काल सक्रिय हुई होती तो मोहित यादव की जान बच गई होती। अब राजनीतिक दबाव में केस को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपा जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में सपा विधायक त्रिभुवनदत्त, डा. संग्राम यादव, राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी, जावेद पिंडारी, विजय विक्रम आर्य, मो. स्वालेह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed