{"_id":"6ab1839697e9859e3b075efa","slug":"deled-exam-106-absent-on-the-first-day-1299-took-the-exam-basti-news-c-207-1-bst1031-167397-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा: पहले दिन 106 अनुपस्थित, 1299 ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा: पहले दिन 106 अनुपस्थित, 1299 ने दी परीक्षा
विज्ञापन
बस्ती। जिला मुख्यालय के चार केंद्रों पर सोमवार से डीएलएड 2025 बैच के प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। पहले दिन पंजीकृत 1405 प्रशिक्षुओं में से 1299 ने परीक्षा दी, जबकि 106 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बाल विकास और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक शिक्षण-अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षा होगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दोपहर दो से शाम चार बजे तक सामाजिक अध्ययन का पेपर होगा। बुधवार को अंतिम दिन सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत या उर्दू और दोपहर दो से तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी।
डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और सकसेरिया इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी की ओर से प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। डीआईओएस और डायट की ओर से भी प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।