फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Delays in trains continue, passengers remain troubled

Basti News: ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, यात्री रहे परेशान

Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Delays in trains continue, passengers remain troubled
बस्ती। एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी से बुधवार को भी यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमरनाथ डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 5 घंटे तो अयोध्या से चलकर बस्ती, गोरखपुर के रास्ते भटनी जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे लेट रही।
विज्ञापन


रेलवे की समय सारिणी के अनुसार अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही है। जबकि बरौनी-नई दिल्ली क्लोन अप एक्सप्रेस 3 घंटे व अयोध्या-भटनी पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे लेट रही। ट्रेनों के लेट होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रेनों के निर्धारित समय के अनुसार प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करने वाले यात्री काफी परेशान दिखे। प्लेटफार्म संख्या दो पर अयोध्या भटनी पैसेंजर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे शहर के बैरिहवां मोहल्ले के यात्री वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भटनी तक की यात्रा करनी है। लेकिन, ट्रेन इतनी विलंब हो गई है कि अब समय से पहुंचना मुश्किल हो गया है। पूछताछ काउंटर पर तैनात ऑपरेटर रोहित ने बताया कि ट्रेनों के विलंब होने की सूचना जैसे ही ऑफिस को प्राप्त होती है। फौरन उसको अनाउंस कर यात्रियों को अवगत कराया जाता है। काउंटर पर यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेनों की जानकारी पल-पल दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed