फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Death of teenage girl under suspicious circumstances

Basti News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 28 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Death of teenage girl under suspicious circumstances
घर के सामने झोपड़ी में फंदे से लटका था शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेंठा गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई। उसका शव घर के सामने झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, सेंठा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय मालती पुत्री श्री प्रताप एक सप्ताह से दादी के साथ रहती थी। बुधवार को उसकी दादी लाली देवी खेत में गई थी। सुबह नौ बजे वह खेत से लौटी तो मालती का शव घर के सामने झोपड़ी में मिला। कुछ ही देर में यह बात गांव में फैल गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के मुताबिक मालती के पिता और भाई परदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह ननिहाल में रहती थी। एक सप्ताह पहले घर से आई थी। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed