{"_id":"5d277bfe8ebc3e6cc2268fd8","slug":"death-of-elderly-in-sand-attack-basti-news-gkp3134948186","type":"story","status":"publish","title_hn":"साड़ के हमले से वृद्ध की मौत, आक्रोश, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साड़ के हमले से वृद्ध की मौत, आक्रोश, जाम
विज्ञापन
बभनान में सांड के हमले के विरोध में प्रर्दशन करते लोग।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत, लोगों ने लगाया जाम
बभनान (बस्ती)। स्थानीय कस्बे के बभनान-हर्रैया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप सांड़ के हमले से 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर बभनान हर्रैया मार्ग को जाम कर दिया।
बृहस्पतिवार की शाम करीब साढे़ चार बजे नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या 11 चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी संतराम विश्वकर्मा अपने खेत से लौट रहे थे। अभी वह बभनान हर्रैया-मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ही पहुंचे थे कि अचानक सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। पेट में सींग घुस जाने से गंभीर रूप से घायल संतराम को लोगों ने पीएचसी बभनान पहुंचाया। वहां चिकित्सक नहीं थे। जब तक चिकित्सक अस्पताल पहुंचते, तब तक संतराम ने दम तोड़ दिया। समय पर एंबुलेंस और चिकित्सक के न मिलने, सांड़ के आंतक से मुक्ति न दिला पाने से गुस्साए लोगों ने शव को बभनान हर्रैया मार्ग पर ठेले पर रख कर जाम लगा दिया। लोग छुट्टा पशुओं को पकड़वाने, बभनान अस्पताल में शीघ्र इमरजेंसी सेवा चालू करने की मांग कर रहे थे। प्रभारी थानाध्यक्ष गौर जगन्नाथ यादव ने लोगों को समझाकर शांत कराया।