फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death,korona

डॉ. अजय की मौत से टूट गया परिवार

Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
death,korona
डॉ. अजय की मौत से टूट गया परिवार
विज्ञापन

आर्थिक तंगी भी आन पड़ी, एक माह से अधिक उपचार में खर्च हुए करीब तीस लाख
बेटे को पिता को न बचा पाने का साल रहा है गम, पत्नी बोलीं- जिंदगी लग रही बोझ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। घर के मुखिया की मौत से परिवार टूट गया। कोरोना काल में ड्यूटी देते समय आयुष चिकित्सक डॉ. अजय श्रीवास्तव पॉजिटिव हुए। इसके बाद उन्हें श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति खराब हुई तो चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। यहां करीब एक माह के इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उनकी शहादत से लोग गमगीन हैं। मगर, यह मौत उनके परिवार पर व्रज बन कर टूटी। एक ओर जहां मुखिया चला गया तो दूसरी ओर परिवार आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है।
डॉ. अजय परिवार के एक कमाऊ सदस्य थे। परिवार में उनकी मां के अलावा दो बेटे व पत्नी हैं। 28 वर्षीय बड़े पुत्र कार्तिकेय कहते हैं कि पिता की बीमारी से पहले एक दुकान खोली थी, जो बीमारी के बाद इलाज के चलते बंद करनी पड़ी। रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया। पिता के इलाज में करीब तीस लाख रुपये खर्च हुए, मगर अफसोस सिर्फ यही है कि हम उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन

पत्नी श्रवणलता श्रीवास्तव कहती हैं कि मुखिया के बिना घर की स्थिति क्या होती है हर कोई समझ सकता है। लाखों खर्च के बाद यदि पति बच जाते तो कोई बात नहीं थी, मगर उनकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। उनका साथ था तो सब कुछ सामान्य था, मगर अब जिंदगी बोझ जैसी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed