फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   death

अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव की कुसुम (28) की रविवार रात मौत हो गई। घरवालों व पुलिस ने रक्तस्राव के कारण मौत होने की बात कही है।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि किसी दवा के ओवरडोज होने से रक्तस्राव हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना महिला के मायके गोरखपुर जिले के गीडा थाने के कालेसर को सूचना दी गई।

घरवालाें के अनुसार, कुसुम गर्भवती थी। पति धर्मेंद्र हैदराबाद में रहते हैं। ससुर संतकबीरनगर में काम करते हैं। पांच साल पहले शादी हुई थी। चार साल का एक बेटा है। कुसुम गांव में सास और बेटे के साथ रहती थी। रविवार शाम को कुसुम किसी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आई थी। इसे खाने से रविवार रात रक्तस्राव होने लगा। परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed