{"_id":"5ec163c78ebc3e90ad29079d","slug":"death-basti-news-gkp3515528164","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के कुंडे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के कुंडे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी (बस्ती)। प्रतापपुर निवासी जगदीश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खबर लिखे जाने तक वजह सामने नहीं आई थी।
जगदीश की पत्नी मायके गई है। रविवार सुबह उसकी पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। तब उसने पड़ोसी के घर फोन करके जानकारी चाही लेकिन पता नहीं चला। पड़ोसी सुंदर उसके घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छत के कुंडी में रस्सी के सहारे जगदीश का शव लटक रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी और पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।