फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deadly attack on young man for property

Basti News: संपत्ति के लिए युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद

Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 30 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on young man for property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज (हर्रैया)। पिनेसर गांव के अविवाहित युवक पर संपत्ति के लिए जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र पिनेसर गांव निवासी राम मूरत अविवाहित है। मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। ग्रामीणों के मुताबिक राममूरत छह साल से घर से लापता था। तीन महीने पहले घर आने के बाद गांव के घिराउ के घर रहने लगा था। 15 दिन पहले राम मूरत को शराब पिलाकर घिराउ ने सड़क के किनारे की कीमती जमीन रजिस्ट्री करा ली, लेकिन रुपये नहीं दिए। इसी बात पर एक सप्ताह से राममूरत और घिराउ के बीच विवाद होने लगा।
विज्ञापन

राममूरत दो दिन पहले अपने छोटे भाई के घर चला आया था। राममूरत के मुताबिक बुधवार की भोर में चार बजे में घिराउ और उनके दो पुत्रों ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल राममूरत (40) को इलाज के लिएअस्पताल में भर्ती कराया। राममूरत की तहरीर पर पुलिस ने घिराउ, उसके पुत्र विजय व अजय पर केस दर्ज किया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed