{"_id":"64949cc92a09d020b60b6cc4","slug":"dead-body-wrapped-in-white-cloth-found-landed-in-saryu-river-basti-news-c-207-1-sgkp1002-304-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू नदी में उतराया मिला सफेद कपड़े में लिपटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू नदी में उतराया मिला सफेद कपड़े में लिपटा शव
Fri, 23 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सरयू नदी में छावनी थाना क्षेत्र के कासियापुर घाट के पास कपड़े में लिपटा शव उतराया पाया गया। जिसे देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा कर कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने शव की जांच कर नमूना लिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव किसी साधु का लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मृत्यु के बाद शव को सरयू नदी में प्रवाहित किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बटौली ग्राम पंचायत के कासियापुर घाट के किनारे लोगों ने पानी में उतराया शव देखा। इसकी सूचना पूर्व प्रधान राज बहादुर यादव ने छावनी थाने को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। कफन वाले सफेद कपड़े में लिपटा शव रस्सी से बंधा था। नदी से बाहर निकालते ही तेज दुर्गंध आने लगी। कपड़ा खोलवाने पर देखा गया तो चेहरे पर साधु जैसी लंबी दाढ़ी थी। फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त न होने की वजह से शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
-- -