फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found in well

कुएं में मिला युवक का शव

Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in well
कुएं में मिला युवक का शव
विज्ञापन

कलवारी थाने के थनहवा मुड़ियारी गांव की घटना
गायघाट/कलवारी (बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव में 40 वर्षीय युवक का घर के सामने कुएं में शव मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।

जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थानाक्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी 40 वर्षीय पुन्नवासी उर्फ टिन्नू थन्हवा मुड़ियारी गांव में बीस वर्षों से राम उजागिर यादव के घर पर रहकर खेती बारी व पशुओं की देखभाल करते थे। राम उजागिर ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे खाना खाकर वह रोज की तरह गांव में घूमने निकल गया। शनिवार सुबह जब लोगों ने देखा कि उसकी चारपाई खाली है तो गांव में पता किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद घर के सामने कुआं में जूते व चुनौटी पानी के ऊपर उतराता दिखा। कुएं में बांस डालकर देखा गया तो उसका शरीर पानी के ऊपर दिखा। चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ टीम के साथ पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed