{"_id":"62fcca4750b20802316c4882","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-two-pieces-on-side-of-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti: रेलवे ट्रैक के किनारे दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti: रेलवे ट्रैक के किनारे दो टुकड़ों में मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Wed, 17 Aug 2022 04:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:30 PM IST
सार
चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रहा है। दिवंगत के परिवारी जनों ने पूछताछ में बताया कि दिवंगत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर गोंडा रेल खंड पर बभनान रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर पूरब बुढौलीपुर गांव के समीप डाउन ट्रैक के किनारे लगभग 20 वर्षीय युवक का शव मिला। जो दो टुकड़ों में पड़ा था। शव की पहचान बभनान नगर पंचायत के आंबेडकरनगर वार्ड निवासी अशरफ अली के रूप में की गई। गौर पुलिस ने शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार को बुढौलीपुर गांव के समीप स्थानीय लोगों ने एक शव देख पुलिस को सूचित किया। थोड़ी ही देर में यह बात तेजी से फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन
इसी बीच दिवंगत के परिवारी जन भी मौके पर पहुंच गए और उसकी पहचान की। चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रहा है। दिवंगत के परिवारी जनों ने पूछताछ में बताया कि दिवंगत की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह रात में घर से निकल ट्रैक पर कब आ गया इसको किसी की जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन