{"_id":"646fc16e1a4df8ee920a1d74","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-basti-news-c-7-1-181082-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 26 May 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के 27 वर्षीय युवक का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किया। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। फिलहाल वजह के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता पा रहे हैं। एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संग्रामपुर निवासी मनोज सिंह पिछले कुछ वर्षों से चेन्नई में रहते थे। दो महीने पहले वह घर आए थे। पिता के मुताबिक, बुधवार रात को वह जल्द ही फिर चेन्नई जाने की बात कर रहे थे। वहां के टिकट के लिए पिता से दो हजार रुपये मांग रहे थे। पिता ने रुपये देने की बात कहकर खाने-पीने लगे। मनोज ने भी परिवार के साथ खाना खाया और छत पर सोने चले गए। रात को वह छत से कमरे में चले आए। परिवार के लोगों ने समझा कि वह मौसम खराब होते देख सोने के लिए कमरे में आए होंगे। सुबह जब लोग जगाने कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर पांव तले जमीन सरक गई।
दिवंगत मनोज सिंह पांच भाई-बहनों संतोष, रमेश, किरण और रोहन में दूसरे नंबर के थे। घटना से उनकी मां रीता देवी, भाई रमेश, रोहन तथा बहन किरण सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।