{"_id":"5f73744a8ebc3e91b7100ef5","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-basti-news-gkp367447729","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
पुरानी बस्ती (बस्ती)। कोतवाली थाने के जिगना गांव में 24 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार दोपहर उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि जिगना निवासी रामचंद्र मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बड़ा बेटा और बहू भी मुंबई में नौकरी करते हैं। उनका दूसरे नंबर का 24 वर्षीय पुत्र दीपचंद मां और दो बहनों के साथ घर पर रहता था। कोतवाल के मुताबिक 10 दिन पहले दोनों बहनों को साथ लेकर उसकी मां मायके गई हुई थीं। दीपचंद घर पर अकेला था। मंगलवार को दिन में 11 बजे तक दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। झांककर देखा तो घर के अंदर दीपचंद का शव लटका पाया गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की छानबीन में जुट गई है।