फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found at neighbor's house

Basti News: पड़ोसी के घर मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

Fri, 07 Oct 2022 01:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 01:51 PM IST
सार

घटना से पिता रामयज्ञ, माता शोहरता देवी और दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

विज्ञापन
Dead body of young man found at neighbor's house
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी के घर के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शक होने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोस की महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृत युवक के परिवार के लोगों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले रामयज्ञ गांव के चौकीदार हैं। उनके बेटे दुर्गेश कुमार मुर्गी पालन करते थे। बुधवार की शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन में वह पंडुल घाट पर गए थे। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। शक होने पर गांव की एक महिला से परिवार वालों ने पूछा तो उसने इसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया।
विज्ञापन


तब गांव के प्रधान अजय सिंह की सूचना पर महराजगंज चौकी प्रभारी ललितकांत यादव और सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव वालों के सामने दरवाजा खोलवाया तो अंदर दुर्गेश का शव कमरे में पड़ा था। शरीर पर केवल अंडरवियर था। दुर्गेश कुमार अपने तीन भाइयों में मझले थे। बड़े भाई कृष्ण कुमार शिक्षक हैं। छोटे भाई राजा घर पर रहते हैं। दुर्गेश की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पिता रामयज्ञ, माता शोहरता देवी और दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed