{"_id":"6193be6d37316b14d906a531","slug":"dead-body-of-the-girl-found-hanging-on-tree-she-come-out-for-defecation-in-the-morning-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, सुबह शौच के लिए निकली थी घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पेड़ से लटका मिला युवती का शव, सुबह शौच के लिए निकली थी घर से
Tue, 16 Nov 2021 07:51 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुदरहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:51 PM IST
सार
पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि निशा तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार किसी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरहा के राजस्व गांव टेड़िया के पश्चिम सिवान में सुबह शौच के लिए घर से निकली 19 वर्षीय युवती का शव आम के पेड़ से लटकता पाया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुधौली, थानाध्यक्ष लालगंज और चौकी इंचार्ज कुदरहा मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्नीस वर्षीय निशा यादव पुत्री हरिश्चंद्र यादव सुबह छह बजे गांव के पश्चिम सिवान में घर से अकेले शौच के लिए गई थी। बहुत देर तक वापस घर पर न आने से परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया ,लेकिन निशा का कुछ पता नहीं चला। गांव की महिलाएं लगभग 10 बजे सिवान में घास काटने जाते समय आम के बाग में एक पेड़ पर शव लटकता देख कर शोर मचाया। खेत में काम कर रहे अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए शव को पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज कुदरहा शशिकांत उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी रुधौली अंबिका राम के साथ थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि निशा तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। परिवार किसी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा या कहासुनी नहीं हुई थी। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन