फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body of laborer found hanging from tree

पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
dead body of laborer found hanging from tree
पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया ईंट भट्ठे के दक्षिण बाग में उड़ीसा के रहने वाले मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से कई साक्ष्य सील किए। एसओ महेश सिंह ने बताया कि मौत की वजह के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने मरवटिया ईंट भट्ठे के दक्षिण बाग में आम के पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका शव देखा। उसकी सूचना ग्राम प्रधान राम सिंह चौधरी को हुई तो उन्होंने चौकी इंचार्ज कुदरहा को जानकारी दी। चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने पहुंच कर शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान उड़ीसा के नयापारा थाना अंतर्गत भानपुर निवासी 24 वर्षीय बलराम पुत्र पुनीत राणा के रूप में हुई। बलराम की पत्नी रीता ने बताया वे दो साल पहले से इसी गांव के भट्ठे पर काम कर रहे थे। बीच में दूसरे भट्ठे पर काम करने चले गए। इधर 15 नवंबर को बलराम फिर से मरवटिया भट्ठे पर काम करने आए।
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक, रात को बलराम लेटकर मोबाइल फोन देख रहे थे और वह सोई थीं। जब सुबह जगीं तो बलराम बिस्तर पर नहीं दिखे तो वह उन्हें खोजने लगी। इसी बीच पता चला कि आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका है। रीता के अनुसार, वह अपनी माता लता और पिता वृंदावन के साथ भट्ठे से पहुंचीं तो देखा कि वह शव उनके पति बलराम का है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई इस मौत की जांच करने पुलिस की फांरेंसिक टीम भी पहुंची। फॉरेंसिक टीम के अजय चौरसिया ने बताया कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed