फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of disabled person going to sister's house found on the roadside

Basti News: बहन के घर जा रहे दिव्यांग का सड़क किनारे मिला शव

Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of disabled person going to sister's house found on the roadside
- बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र के बिहरा गांव जा रहा था, कोतवाली क्षेत्र के गोड़ही गांव का रहने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा (बस्ती)। गोदमवा गांव के पास सड़क के किनारे दिव्यांग का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ही निवासी 50 वर्षीय राम कृपाल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, राम कृपाल की मुंडेरवा क्षेत्र के बिहरा निवासी इंद्रजीत के यहां बहन की शादी की थी। बुधवार को वहीं जा रहा था। बहन ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं उठा। बृहस्पतिवार को मुंडेरवा-बस्ती मार्ग के गोदमवा गांव के लोगों को सड़क के किनारे दिव्यांग व्यक्ति का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन

मुंडेरवा पुलिस ने जेब की तलाशी ली तो मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन पर आए अंतिम कॉल के नंबर पर फोन किया तो पता चला उसकी बहन का है। पुलिस ने इसकी जानकारी उसके बहन को दी। मौके पर पहुंच कर उसने शव की पहचान भाई रामकृपाल के रूप में की। बहन ने बताया कि भाई शराब बहुत पीते थे। एक हाथ से दिव्यांग होने की वजह से उनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों ने बताया कि वह कल शाम नशे की हालत में यहीं घूम रहा था। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed