फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a woman who left home a day ago found in Manorama

Basti News: एक दिन पहले घर से निकली महिला का मनोरमा में मिला शव

Wed, 31 Jul 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 31 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman who left home a day ago found in Manorama
नगर क्षेत्र के गोइरी गांव की रहने वाली पूनम पिपरौल घाट के पास मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया/नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के गोइरी गांव से घर से नाराज होकर निकली महिला का दुबौलिया क्षेत्र के पिपरौल घाट के पास मनोरमा नदी में पानी में उतराया शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव की शिनाख्त कराईद्ध
गोइरी गांव की 25 वर्षीय पूनम पत्नी सूर्यलाल सोमवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकल गई थी। परिवार के लोगों ने समझा मायके गई होगी। मंगलवार की सुबह पूनम के पति ने नगर थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी। उधर, करीब पांच बजे दुबौलिया क्षेत्र के बनकठवा शवदाह गृह के पास ग्रामीण शौच के लिए गए तो वहां एक मोबाइल व चप्पल देखा। मोबाइल के जरिये पूनम के मायके दुबौलिया क्षेत्र के बरसाव ग्राम पंचायत के मालीपुरवा गांव में सूचना दी गई।
विज्ञापन

मोबाइल व चप्पल मिलने की सूचना पर मायके व ससुराल के लोग पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से करीब चार घंटे मनोरमा नदी में खोजबीन करवाया। लेकिन पता नहीं चल सका। करीब चार बजे पिपरौल घाट पुल के पास एक महिला का शव उतराया हुआ मिला। शव की पहचान परिजनों ने पूनम के रूप में किया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पिता ने लगाया सास पर प्रताड़ित करने का आरोप
पूनम के पिता राम टहल निवासी बरसांव ने बताया कि बेटी पूनम की शादी दो वर्ष पूर्व नगर थाना क्षेत्र के गोइरी गांव निवासी सूर्यलाल के साथ की थी। आए दिन बेटी की सास प्रताड़ित करती थी। बेटी सात महीने के गर्भ से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed