फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a woman found hanging from the ceiling

छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 17 Nov 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a woman found hanging from the ceiling
छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पुर्सिया गांव में बंद कमरे में छत के कुंडे से लटका महिला का शव मिला। शव दुपट्टे के बने फंदे के सहारे लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। पुर्सिया निवासी बृजेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी अंशिका (32) बुधवार की शाम को खाना खाने के बाद 10 वर्षीय बेटी मानसी व आठ वर्षीय बेटे उज्ज्वल के साथ अपने कमरे में सोने चली गई। वह बाहर बरामदे में सो गए थे। बृहस्पतिवार भोर में खेत में काम करने जाने के लिए टी-शर्ट और लोअर पहनने के लिए उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर वह झुंझलाकर वैसे ही खेत में चले गए।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे उनके बड़े भाई राम विलास की बड़ी बेटी मुस्कान अपनी चाची को जगाने के लिए आवाज लगाने लगी। तब भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह घर के बगल लगी खिड़की से झांकने लगी। अंदर उसकी चाची का शव दुपट्टे के सहारे लटका देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े। उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह व फोरेंसिक टीम ने अंदर जाकर देखा तो अंशिका की बड़ी बेटा मानसी वहीं सो रही थी और बेटा उज्ज्वल शोर सुन बेड के पास सहमा हुआ खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed