{"_id":"64a7129379345cc01707b164","slug":"dead-body-of-a-pregnant-woman-found-hanging-from-the-noose-of-a-dupatta-basti-news-c-207-1-sgkp1002-910-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला गर्भवती का शव
Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित सीएचसी बहादुरपुर के सरकारी आवास में पीएचसी बहादुरपुर में तैनात स्टाफ नर्स की 27 वर्षीय गर्भवती पत्नी का छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। ड्यूटी से लौटकर आवास पर पहुंचे पति को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित अन्य अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के बलुआ सागर थानाक्षेत्र के अहिरवार निवासी बिजेंद्र कुमार सीएचसी बहादुरपुर में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात हैं। सीएचसी परिसर में उनका सरकारी आवास है। बिजेंद्र कुमार के मुताबिक सीएचसी से ड्यूटी करके अपने आवास पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया उनकी चार वर्षीय बेटी पृथ्वी ने दरवाजा खोला। कमरे में घुसते ही उसकी नजर फंदे से झूल रही 27 वर्षीय पत्नी कीर्ति देवी पर पड़ी। शोर मचाते हुए जिंदा होने की उम्मीद में चाकू से फंदा काटकर नीचे बेड पर उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसने पुलिस और अपने अधिकारियों को सूचना दी।
बिजेंद्र ने बताया की वह अस्पताल से ड्यूटी समाप्त होने के बाद कुसौरा चौराहे पर गाड़ी सर्विसिंग कराने चले गए ऐ। वहां से लौटकर कमरे पर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। पति के मुताबिक, कीर्ति पांच महीने की गर्भवती थी। उसके पेट में जुड़वा बच्चे पल रहे थे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। छानबीन के बाद एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। अभी वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पति पर शक करती थी कीर्ति
- कीर्ति को शक था कि उसके पति बिजेंद्र का किसी और महिला से संबंध है। जिससे वह हमेशा फोन पर बात करता है। वह अक्सर इस बात को लेकर तनावग्रस्त हो जाती थी। दोनों के बीच इसके कारण रिश्तों में खटास रहती थी। बिजेंद्र ने खुद कबूल किया कि वह जब भी कहीं बाहर जाता था तो कीर्ति उस पर शक करती थी। पांच वर्ष पहले उन दोनों की शादी हुई थी।