फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dead body found in river

अयोध्या से लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

Fri, 08 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
dead body found in river
अयोध्या से लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव
विज्ञापन

बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के काशियापुर के पास सरयू नदी में बृहस्पतिवार शाम उतराता मिला। इसकी शिनाख्त अयोध्या जिले के कोतवाली क्षेत्र के शुभम मिश्र के रूप में की गई। अयोध्या जिले की पुलिस स्टीमर की मदद से इस लापता युवक की तलाश में जुटी थी। सूचना पर अयोध्या से पहुंचे एसपी सिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर साथ ले गए।

छावनी थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अयोध्या के नगर कोतवाली में छह अक्तूबर को शुभम मिश्रा (22) पुत्र मंगला मिश्रा के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह रामनगर पुलिस चौकी के पीछे रहते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि पांच अक्तूबर की शाम नाका के पास से वह लापता हो गए थे। सरयू नदी में उसके डूबने की आशंका में अयोध्या पुलिस स्टीमर से भी सर्च अभियान चला रही थी। बृहस्पतिवार शाम छावनी थाना क्षेत्र के सरयू नदी में उतराता हुआ शव देखकर लोगों ने पुलिस को खबर की। छावनी पुलिस ने कब्जे में लेकर सूचना अयोध्या पुलिस को दी। इसके बाद वहां से पहुंची टीम शव को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed