फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead bodies of a young man and a woman found on the railway track

Basti News: दो किमी के क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक व युवती के शव

Wed, 07 Jun 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of a young man and a woman found on the railway track
बस्ती। बभनान कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर दो किलोमीटर के भीतर युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गोरखपुर के हरपुर बुदहट निवासी राहुल सिंह के रूप में हो गई, मगर युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच नगर पंचायत बभनान के पटेल नगर वार्ड में भिटिहवा के समीप अप व डाउन ट्रैक के बीच में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान दिवंगत के पॉकेट से एक आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान राहुल सिंह (22) निवासी कुचडेहरी थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर के रूप में हुई। चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दिवंगत के घर के लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

वहीं एक महिला का शव बभनान रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के बीच छपिया थाना क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव के समीप मिला। ग्रामीणों की नजर जब ट्रैक के किनारे पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना छपिया पुलिस के साथ ही आरपीएफ को दी। छपिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। घंटों मशक्कत के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। दिवंगत के सिर और कंधे पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसके शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी व पीले रंग का ब्लाउज है। छपिया थाना के उपनिरीक्षक रवि यादव ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed