{"_id":"667b10245d859fe030098ed4","slug":"dcm-collides-with-container-driver-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-119368-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कंटेनर से टकराई डीसीएम, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कंटेनर से टकराई डीसीएम, चालक घायल
Wed, 26 Jun 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। गढ़हा गौतम के पास मंगलवार की सुबह कंटेनर से टकराकर डीसीएम चालक घायल हो गया। हादसे में खलासी बाल बाल-बच गया।
राजस्थान के बेवाड़ी से शीशा लादकर डीसीएम बिहार प्रांत के हाजीपुर जा रही थी। गढ़हा गौतम के पास आगे चल रहे कंटेनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग गया। हादसे डीसीएम चालक प्रेम पाल (30) शाकी थाना छाता जिला मथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी गांव का रहने वाला खलासी राजू बाल-बाल बच गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल चालक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायल चालक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद