फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DCA Gonda was defeated by Khair Cricket Academy Basti by eight wickets

Basti News: डीसीए गोंडा को खैर क्रिकेट एकेडमी बस्ती ने आठ विकेट से हराया

Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DCA Gonda was defeated by Khair Cricket Academy Basti by eight wickets
मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ी को मैन-आफ-द मैच का पुरस्कार देते आयोजक
- खैर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही है ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता, लगे चौके-छक्के
विज्ञापन

- बॉल और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने पर सौरभ पाल बने मैन-आफ-द मैच प्लेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही अंडर-14 क्रिकेट और ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को ओपन मैच का मुकाबला खेला गया। डीसीएम गोंडा व खैर क्रिकेट एकेडमी बस्ती के बीच हुए मैच में खैर ने गोंडा को आठ विकेट से हराया।
टॉस जीतकर डीसीए गोंडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। आयुष शुक्ला ने 61 बाल पर आठ चौके और चार छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। अंशु तिवारी ने 34 और रोबिन वर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

खैर क्रिकेट एकेडमी की ओर से विकास कुमार पांच ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। सौरभ पाल छह ओवर में 21 रन देकर दो और विकास चौधरी ने पांच ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। टीम की ओर से सौरभ पाल ने 62, प्रशांत गुप्ता ने 56 और विकास चौधरी ने 51 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीए गोंडा की ओर से अंशु तिवारी और सरवन ने एक-एक विकेट लिए। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले सौरभ पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed