{"_id":"690e5125889b5a6f720556a1","slug":"dc-mnrega-listened-to-the-problems-of-the-villagers-solutions-were-found-on-the-spot-basti-news-c-207-1-sgkp1006-147206-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीसी मनरेगा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीसी मनरेगा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर हुआ समाधान
Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के बंजरिया सूबी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। ग्रामीणों की शिकायतों पर उन्होंने कुछ कर्मचारियों को फटकार भी लगाई।
डीसी ने कहा कि अब गांवों की समस्याएं फाइलों में नहीं, बल्कि फील्ड पर ही हल की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को साथ लेकर शिकायतों की सघन जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। लगातार शिकायत मिलने वाले ग्राम पंचायतों के संबंध में उन्होंने स्पष्ट कहा कि समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। चौपाल में दिव्यांग जगतनारायण यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास न मिलने और पानी की समस्या बताई।
इस पर डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जांच कर पीड़ित को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुपोषित बच्चों की जानकारी न होने पर फटकार लगाई गई। टीए राकेश दुबे को ग्राम पंचायत में हुए कार्यों का पुनः निरीक्षण कर ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
इस दौरान खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह, सचिव सीमा भारद्वाज, ग्राम प्रधान कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।