फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Daughters will be empowered through exposure visits and legal awareness.

Basti News: एक्सपोजर विजिट और कानूनी जागरूकता से सशक्त होंगी बेटियां

Sat, 25 Jul 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Daughters will be empowered through exposure visits and legal awareness.
बस्ती। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत सेल्फ-एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस लाइफ स्किल तथा किशोरावस्था जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को व्यावहारिक अनुभव और कानूनी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में मीना मंच की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय का वार्षिक गतिविधि कैलेंडर सभी कक्षाओं में चस्पा किया जाएगा। प्रत्येक शनिवार मध्याह्न भोजन से पहले मीना मंच के तहत जीवन कौशल सत्र आयोजित होंगे। इन गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट उसी दिन गूगल शीट पर अपलोड की जाएगी। यदि शनिवार को अवकाश रहेगा तो अगले कार्यदिवस पर शिक्षण कार्य प्रभावित किए बिना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत छात्राओं को पुलिस थाना, डाकघर, बैंक और अस्पताल जैसे सार्वजनिक संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा, ताकि वे सरकारी व्यवस्थाओं और सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी हासिल कर सकें। साथ ही शिक्षा का अधिकार (आरटीई), पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और घरेलू हिंसा अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस सहायता 112 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 24 सितंबर को मीना दिवस पर अभिभावकों और समुदाय को बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस तथा आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता रैलियां आयोजित होंगी। वहीं 19 और 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के तहत ''भविष्य की बात सुनें'' अभियान चलाकर बाल अधिकार और लैंगिक हिंसा उन्मूलन पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा बच्चों की रचनाओं और गतिविधियों पर आधारित बाल अखबार भी तैयार किया जाएगा। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन और प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed