{"_id":"65ecbe7d962f496bcd09fcf4","slug":"daughters-of-75-construction-workers-got-fd-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112759-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आशीर्वाद योजना के तहत 75 निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मिली एफडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आशीर्वाद योजना के तहत 75 निर्माण श्रमिकों की बेटियों को मिली एफडी
Sun, 10 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
- अटल आवासीय विद्यालय परिसर में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय बसेवाराय में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से शैक्षिक उन्मुखीकरण व श्रमिक हितलाभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद व विधायक ने पांच श्रमिकों के परिजनों को मृत्यु एवं अंतेष्ठी सहायता योजना के तहत 2-2 लाख, बालिका आशीर्वाद योजना के तहत 75 निर्माण श्रमिकों को पुत्री होने पर 25-25 हजार की फिक्सड डिपॉजिट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि श्रमिकों की उन्नति के लिए सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अटल आवासीय विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के लिए ही बनाया गया है। इसमें मंडलभर के श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह विद्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बच्चों की शिक्षा दीक्षा का संपूर्ण खर्च सरकार उठा रही है। दोनों जन प्रतिनिधियों ने विधायक निधि से स्थापित कराए गए वाटर कूलर का लोकार्पण किया। मौके पर उपायुक्त श्रम बीएम शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे, नागेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य घनश्याम कुमार, रजनीश त्रिपाठी, डीडी पाल आदि मौजूद रहे।