{"_id":"663d3857ae4f8d6db00cf8a4","slug":"data-will-have-to-be-uploaded-for-scholarship-by-13th-may-basti-news-c-207-1-sgkp1004-116749-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 13 मई तक छात्रवृत्ति के लिए अपलोड करना होगा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 13 मई तक छात्रवृत्ति के लिए अपलोड करना होगा डाटा
Fri, 10 May 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 10 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
15 महाविद्यालयों के करीब दो हजार छात्र दशमोत्तर योजना में आवेदन से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाविद्यालयों में पंजीकृत पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। शासन ने छात्रवृत्ति पोर्टल को खोल दिया है। समाज कल्याण निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों को 13 मई तक डाटा लॉक करने का अंतिम मौका दिया है।
डाटा लॉक होने के बाद समाज कल्याण अधिकारी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति राशि भेज दी जाएगी। शैक्षिक सत्र 2023-24 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजना से पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए शासन ने अंतिम मौका दिया है। योजना के तहत विभिन्न कारणों से पोर्टल पर फीस डाटा लॉक नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी योजना से वंचित हो रहे थे।
जिले के साथ प्रदेश के कई जिले में विद्यार्थियों के योजना से वंचित होने पर शासन ने राहत दी। फीस लॉक करने के लिए 13 मई तक पोर्टल खोला गया है। इस अवधि में महाविद्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक फीस आदि का सत्यापन नोडल अधिकारी द्वारा कोर्स व फीस को अंकित कर डिजिटल हस्ताक्षर कर ऑनलाइन सत्यापित करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिसके जिला समाज कल्याण अधिकारी फीस व अन्य विवरण का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि पोर्टल पर जिले में 15 महाविद्यालयों में कोर्स व फीस का डाटा अपलोड कर लॉक करने के लिए पत्र भेज दिया गया है। जांच में सही मिलने पर पिछड़ा वर्ग के करीब 2000 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।