{"_id":"6a63a632e3585f918b088317","slug":"dao-inspected-fertilizer-shops-basti-news-c-207-1-bst1001-162995-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीएओ ने किया खाद की दुकानों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीएओ ने किया खाद की दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन
भरौली बाबू समिति खाद वितरण का जायजा लेते डीएओ। स्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) डॉ. बाबू राम मौर्य ने शुक्रवार को खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित किसानों से उन्होंने वितरण का फीडबैक भी जाना। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सरकारी समिति भरौली बाबू के निरीक्षण के समय किसानों में उर्वरक वितरित होता पाया।
यहां मौके पर 25 से 30 किसान मौजूद मिले। डीएओ के सामने बायोमेट्रिक प्रक्रिया के तहत दो किसानों को उर्वरक दिया गया। डीएओ ने बताया कि पीओएस मशीन से बायोमेट्रिक बेस ऑथेंटिकेशन अथवा ओटीपी बेस्ड दोनों तरीके से वितरण किया जा सकता है। समिति पर कुल 230 बोरी यूरिया उपलब्ध पाई गई। केंद्र प्रभारी सुमित कुमार सिंह के सामने डीएओ ने किसान जगदंबा सिंह, केसरी सिंह, सतनारायण सिंह एवं फूला देवी आदि से फीड बैक लिया।
इसके बाद जय मां सौम्या खाद भंडार भट्ठा जंगल और खान ट्रेडर्स गौर का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई। डीएओ ने बताया कि शुक्रवार को पीओएस मशीन से 1096.78 एमटी यूरिया का वितरण किया गया है। वहीं 15 से 23 जुलाई तक 6223 एमटी यूरिया वितरित की गई है। संवाद