{"_id":"6af8cc3a9263a69578039e34","slug":"damage-to-skin-and-eyes-from-dust-smoke-and-increasing-pollution-basti-news-c-207-1-bst1005-171735-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: धूल-धुएं और बढ़ते प्रदूषण से त्वचा और आंखों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: धूल-धुएं और बढ़ते प्रदूषण से त्वचा और आंखों को नुकसान
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर कतार में लगकर पर्चा बनवाते मरीज संवाद
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ते धूल-धुएं और प्रदूषण का असर लोगों की त्वचा और आंखों पर भी दिखने लगा है। त्वचा का रूखापन, खुजली, एक्जिमा और दाद की शिकायतें बढ़ रही हैं। प्रदूषण और शुष्क हवा से आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और चुभन से लोग परेशान हैं। जिला अस्पताल की त्वचा और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
शनिवार सुबह से ही त्वचा रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रही। कोई शरीर में खुजली तो कोई लाल दाने और गोल चकत्तों की समस्या लेकर पहुंचा।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ त्वचा संबंधी मरीज बढ़े हैं। डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि ठंडी में त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने से रूखापन बढ़ता है। सफाई में लापरवाही व संक्रमण भी परेशानी बढ़ा सकते हैं। इन दिनों त्वचा रोग विभाग में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। प्रदूषण का असर आंखों पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके यादव ने बताया कि धूल और प्रदूषण के कारण आंखों में चुभन, लालिमा और खुजली की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं। शुष्क वातावरण में यह परेशानी और बढ़ सकती है। वहीं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. एएन त्रिगुन ने बताया कि धूल, धुएं और कोहरे के कारण सांस संबंधी परेशानियों वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं।
एसआईसी डॉ. सुजीत कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उपचार दिया जा रहा है। शनिवार को ओपीडी में कुल 897 मरीजों को परामर्श दिया गया। इनमें मेडिसिन विभाग में 91, नेत्र रोग विभाग में 37, बाल रोग विभाग में 120 और चेस्ट रोग विभाग में 29 मरीज पहुंचे।