फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dailesisu unit in hospital

Basti News: मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी एक और डायलेसिस यूनिट

Thu, 23 Feb 2023 05:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:43 PM IST
विज्ञापन
dailesisu unit in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मेडिकल कॉलेज में संचालित हिमो डायलेसिस यूनिट को अब विस्तार दिया जा रहा है। यहां अभी करीब 30 मरीजों का हर दिन तीन शिफ्ट में इलाज होता है, जबकि प्रतीक्षा सूची में 60 से 70 मरीज रहते हैं। इस नए यूनिट के स्थापित होने के बाद दोनों यूनिटों के माध्यम से करीब 50 मरीजों को लाभ मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज को छोड़कर जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में डायलेसिस सुविधा नहीं है। ऐसे में जरूरतमंद मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। जहां करीब 25 सौ रुपये शुल्क जमा होता है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में यह सेवा निशुल्क है। पीपीपी माध्यम से संचालित डायलेसिस की सुविधा अभी हेरिटेज हास्पिटल के माध्यम से दी जा रही है। कैली में स्थापित इस यूनिट में दस बेड हैं, जिसे तीन शिफ्ट में संचालित किया जाता है। हर दिन करीब 30 मरीजों का डायलेसिस अभी होता है। सात बेड के इस नए यूनिट की स्थापना के बाद हर दिन डायलेसिस की संख्या करीब 50 होगी। इस यूनिट की स्थापना तीन माह के भीतर कर दी जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-----
बोले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
तीन महीने के भीतर यह नई यूनिट स्थापित कर दी जाएगी। पीपीपी माध्यम से संचालित इस सुविधा का लाभ सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को दिया जाता है। इसके बाद बाहर के रेफरल मरीज इसका लाभ पाते हैं। कहा कि नई यूनिट में सात बेड के माध्यम से करीब 25 मरीज हर दिन डायलेसिस करा सकेंगे। यहां यह सुविधा निशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनोज कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed