{"_id":"63430d4bec207a263c48d31e","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-basti-basti-news-gkp4533995120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत
महराजगंज (बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, संतकबीरनगर जनपद निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहली घटना शनिवार रात नौ बजे नगर थाना क्षेत्र के पुरैना गांव के निकट हुई। बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे बाइक सवार बृजेश कुमार सिंह (35) निवासी शंकरपुर जिला संतकबीरनगर किसी वाहन की चपेट में आ गए। बृजेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने उनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना रविवार को तड़के 5:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के मड़वा नगर के पास हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पायी। दो घंटे के बाद दिवंगत के बड़े भाई सुग्रीव कुमार निवासी मड़वानगर ने शर्ट देखकर पहचान की। उन्होंने बताया कि शव उनके भाई अर्जुन कुमार (30) का है। वह साइकिल से दवा लेने निकले थे।
विज्ञापन
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी करके अर्जुन अपने परिवार का गुजारा करते थे। मड़वानगर चौकी प्रभारी जयबिंद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे वाले वाहन की तलाश की जा रही है।